मोहन बागान क्लब द्वारा एम एम आई सी बनने पर गुरदास चटर्जी का किया गया सम्मान:
1 min read
हाल ही में वरिष्ठ टीएमसी नेता और पार्षद गुरदास चटर्जी को आसनसोल नगर निगम में क्रीड़ा विभाग का एमएमआईसी बनाया गया है। आज आसनसोल नगर निगम में गुरदास चटर्जी को यह जिम्मेदारी मिलने की खुशी में कोलकाता के प्रसिद्ध क्लब मोहन बागान के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया मोहन बागान के पदाधिकारियों ने गुरदास चटर्जी का फूलों का गुलदस्ता देकर और टीम की जर्सी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने मोहन बागान क्लब के पदाधिकारियों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि हम सब जानते हैं कि 29 जुलाई को मोहन बागान क्लब का स्थापना दिवस है इसी दिन इस ऐतिहासिक क्लब की नींव डाली गई थी उन्होंने बताया कि मोहन बागान ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग तीन ऐसे क्लब हैं जिन्होंने बंगाल के फुटबॉल को पूरे विश्व पटल पर पेश किया है और सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी भारत का परचम लहराया है उन्होंने उन्हीं क्लबों में से एक मोहन बागान क्लब द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई और क्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया













