आसनसोल के कल्ला मोड़ के नीकट दो वाहनो की आपस मे टक्कर हो गयी जिसमे दो लोगों की मौत
1 min readरविवार को आसनसोल के कल्ला मोड़ के नीकट दो वाहनो की आपस मे टक्कर हो गयी जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया । घटना के बारे मे दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे के आसपास आसनसोल के कल्ला मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे दो वाहनो के बीच टक्कर हो गयी । एक वाहन मे दवा थी तो दुसरा वाहन गैस का था । हालांकि दुर्घटना के वक्त उस वाहन मे गैस नही था । दमकल अधिकारी के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर संभवत पास से गुजर रहे दो साईकिल सवारो को बचाने के क्रम मे हुयी होगी । उन्होंने बताया कि दमकल को खबर मिलते ही आसनसोल से दो और रानीगंज से दमकल की एक गाड़ी ने आकर तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । घटना के कारण काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम लगा रहा । वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटना मे कम से कम चार लोगों की मौत हुयी होगी ।















