21 जुलाई के सभा के समर्थन में आसनसोल दक्षिण विधानसभा तृणमूल कांग्रेस की तरफ से निकली रैली:
1 min read
21 जुलाई को कोलकाता धर्मतला में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आह्वान पर शहीद दिवस का आयोजन किया गया है, इससे पहले टीएमसी द्वारा पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में सभाओं तथा रैलीयों का आयोजन किया जा रहा है । आसनसोल दक्षिण शहर तृणमूल कांग्रेस की पहल पर आसनसोल के बर्नपुर क्षेत्र के हीरापुर में रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में टीएमसी नेता अशोक रुद्र लक्ष्मण ठाकुर सहित कई टीएमसी कार्यकर्ता और आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समर्थक मौजूद थे ।












