आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं ।
1 min readकुल्टी 12 जून ।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं । नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने चोरी का सोना बरामद किया है। इसके साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार 9 जून 2021को नियामतपुर मंदिर पाड़ा निवासी वरुण कुमार साहा के घर चोरी हुई थी।

करीब 99 ग्राम सोना चोरी का आरोप लगाते हुए नियामतपुर फाड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना की जांच के बाद पुलिस ने नियामतपुर मंदिर पाड़ा निवासी दीपक साब को गत शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सोना बरामद किया।

आरोपी को शनिवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। घटना के केवल 48 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ आरोपी को पकड़ना नियामतपुर फाड़ी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है ।

बराकर से अमन शाव की ख़ास खबर












