आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा बांटे गए व्हीलचेयर:
1 min read
आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से आसनसोल क्लब में आज एक बेहद सराहनीय सामाजिक कार्य का आयोजन किया गया यहां संगठन के सदस्यों द्वारा 13 व्हीलचेयर प्रदान किए गए इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा निधि पसारी ने कहा कि आज प्रांतीय अध्यक्षा बबीता बागड़िया सहित मारवाड़ी महिला समिति की तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 13 दिव्यांग लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किए गए उन्होंने कहा कि आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करती आ रही है जिससे समाज में जिनको सही मायनों में सहायता की जरूरत है उन तक मदद पहुंचे उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस कार्यक्रम को करके बेहद खुशी महसूस हो रही है निधि पसारी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मारवाड़ी महिला समिति की हर एक सदस्या को धन्यवाद दिया












