फोकहोलिक डांस एकेडमी द्वारा हुआ एक कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
युवा पीढ़ी में भारतीय परंपरागत नृत्य शैली की लोकप्रियता बढ़ाने के मकसद से फोकहोलिक डांस अकैडमी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां बच्चों ने विभिन्न नृत्य विधाओं का प्रदर्शन किया कार्यक्रम की शुरुआत आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय और उनकी पत्नी मीता राय ने की निकिता राय फोकोहलिक डांस एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय परंपरागत नृत्य शैली का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया गया बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए कमल राय नेपाल मुखर्जी केया दे वापी गोराई जैसे गणमान्य लोग मौजूद थे उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया और उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इसी तरह से वह अपनी इस कला को आगे बढ़ाएं ताकि आगे चलकर वह न सिर्फ अपने परिवार की अपने पूरे शहर और देश का नाम रोशन करें वही सचिन राय और मीता राय ने भी फोकहालिक डांस एकेडमी के प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे संगठनों की और ज्यादा जरूरत है जो भारत के परंपरागत कलाओं को लोगों तक पहुंचाएं ।













