बाराबनी में खेला गया फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल:
1 min read
आसनसोल सब डिवीजन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया बाराबनी के दोमहानी मैं इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था रविवार को इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया जिसमें दुर्गापुर एसबीएसटीसी की टीम ने बर्नपुर इस्को की टीम को परास्त कर खिताबी जीत हासिल की इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमआईसी मानस दास सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर अपने वक्तव्य में मेयर विधान उपाध्याय ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामना दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेलकूद को लेकर काफी उत्साह बढ़ता है वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इस तरह के आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया और कहा की जितना ज्यादा इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा स्थानीय युवाओं को और ज्यादा उत्साह मिलेगा












