आसनसोल रेलवे स्टेशन से तस्करी के लिए ले जा रहे ढाई सौ तोते बरामद:
1 min read
गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरपीएफ ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस से ढाई सौ तोता बरामद किया इस संदर्भ में 1 बीट ऑफिसर ने बताया कि आरपीएफ द्वारा उनके विभाग को फोन पर यह खबर दी गई थी कि चंबल एक्सप्रेस से तोता की तस्करी की जा रही है खबर पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ तोते पिंजरे में कैद थे तो कुछ को थैली में रखा गया था इनकी कुल संख्या ढाई सौ के करीब थी और इनकी अनुमानित कीमत ढाई लाख के आसपास बताई जा रही है वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि सभी तोता को उनके अधिकारी के निर्देशानुसार जंगल में छोड़ दिया जाएगा












