shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने लगाए आसनसोल नगर निगम पर संगीन आरोप:

1 min read

आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन किया अपने आवासीय कार्यालय में किए गए इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम पर गाड़ुई नदी की साफ-सफाई को लेकर कुछ संगीन आरोप लगाए। चैताली तिवारी ने कहा कि 30 अप्रैल को हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया था कि गाड़ुई नदी की साफ सफाई के लिए 50 लाख रुपए अनुमोदित किए जाएंगे। उसके बाद नदी की साफ सफाई के नाम पर 2 – 4 जेसीबी मशीनों के द्वारा कुछ कार्य भी किया गया लेकिन चैताली तिवारी ने आरोप लगाया कि जो कार्य किया गया है उसके लिए 50 लाख रुपए बहुत ज्यादा है उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के पदाधिकारी अपनी जेबें भरने के लिए इतनी ज्यादा रकम अनुमोदन कर रहे हैं जबकि काम उतना नहीं किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से नदी की साफ सफाई की गई है इसमें 50 लाख रुपए खर्च नहीं हो सकते उन्होंने नगर निगम पदाधिकारियों पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में भाजपा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी क्योंकि जो 50 लाख रुपए अनुमोदित किए गए हैं वह जनता का पैसा है और भाजपा जनता के पैसे की बंदरबांट कभी बर्दाश्त नहीं करेगी । चैताली तिवारी ने कहा कि नगर निगम के कमिश्नर से भी इस संदर्भ में खर्चे का हिसाब मांगा गया है लेकिन अब तक उनको वह हिसाब नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page