तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति की तरफ से नगर निगम के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित:
1 min read



तृणमूल कांग्रेस प्राथमिक शिक्षक समिति की तरफ से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल नगर निगम पहुंचकर उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर अभिजीत घटक सहित पांचों एमआईसी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा कि आज नगर निगम के समस्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर उनके संगठन की तरफ से सम्मानित किया गया इसके साथ ही मेयर से प्राथमिक विद्यालयों के कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनसे उन समस्याओं के समाधान के लिए अपील की गई मेयर ने उनकी समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द उनके समाधान का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हैं वह संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताई जाएंगी और शीघ्र ही उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा ताकि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो












