आसनसोल नगर निगम और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल नगर निगम और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के साझा प्रयासों से शनिवार को आसनसोल नगर निगम के रक्तदान केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर इस पुनीत कार्य के लिए उत्साह प्रदान किया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से विशेषकर गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाती है उसे देखते हुए आसनसोल नगर निगम और ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके लिए उन्होंने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम के सैनिटाइजैशन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि अगर इसी तरह से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा तो शिल्पांचल में रक्त की कमी दूर हो जाएगी शिविर के दौरान पार्षद जीतू सिंह आसनसोल नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर कांचन श्याम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से असीम माजी सुडा की तरफ से अनिर्बान बनर्जी आदि उपस्थित थे












