आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने लिया बाजार इलाके का मुआयना:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आज आसनसोल बाजार इलाके का दौरा किया यहां इन्होंने ड्रेन की मरम्मत के कार्य का जायजा लिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बारिश का मौसम आने से पहले सभी ड्रेन की मरम्मत का कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है अगर बारिश के आने में थोड़ी देर हो तो यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि चुनाव और नगर निगम की अन्य कुछ समस्याओं की वजह से इस कार्य में थोड़ा विलंब हुआ लेकिन उन्होंने आशा जताई कि बारिश आने से पहले ही इस कार्य को कर लिया जाएगा जिससे इस बार बारिश के मौसम में यहां जलजमाव की स्थिति नहीं बनेगी।












