बाराबनी में लगा विशेष दुआरे सरकार कैंप:
1 min readराज्य के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की थी जिससे राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का नाम लोगों को उनके मोहल्लों में ही मिल जाएगा उनको इसके लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे हाल ही में पूरे राज्य के विभिन्न इलाकों में द्वारे सरकार के कैंप लगाए गए थे लेकिन बुधवार को बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानुड़िया ग्राम पंचायत अंतर्गत बेल पहाड़ी स्कूल में अनुसूचित जाति और जनजाति लोगों के लिए एक विशेष द्वारे सरकार कैंप लगाया गया जिसमें लक्ष्मी भंडार कन्याश्री रुपाश्री जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अनुसूचित जाति जनजाति लोगों तक पहुंचाया गया












