देवाशीष घटक फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण किया गया
1 min readआसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 46 सैयद राशिद के नेतृत में देवाशीष घटक फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य अभिजीत घटक के हाथों 250 जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरित की गई। अवसर पर अभिजीत घटक ने कहा कि गरीबों की मदद करना प्रत्येक इंसान का फर्ज है। फाउंडेशन की ओर से इस तरह का कार्यक्रम सालों भर आसनसोल क्षेत्र में कहीं न कहीं चलता रहता है।

रोज कमाने खाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने घर के खर्चों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। भूखा रहने की नौबत आ गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप पूर्व पार्षद शिखा घटक, मनोज रजक, सैयद राशिद, मन्नू अरफी, तौसीफ युसूफ, तनवीर प्रिंस सहित अन्य उपस्थित थे।
सोरव शर्मा की ख़ास रिपोर्ट












