बराकर चेक पोस्ट स्थित आनंद काम्प्लेक्स मे नाबया फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय नानो रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
1 min readबराकर 6 जून ।बराकर चेक पोस्ट स्थित आनंद काम्प्लेक्स मे नाबया फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय नानो रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जहां अतिथि के रूप मे जयदीप मुखर्जी ,डॉ आतनु सेन गुप्ता ,बीसीसीएल अधिकारी चंदन बनर्जी ,जीवन सुरक्षा के कर्णधार असीम सरकार ,कार्यकारी फाड़ी प्रभारी मोहम्मद इनामुल करीम मुख्य रूप से उपस्थित थे ।सभी अतिथियों को सर्वप्रथम स्वागत करते हुए मंच पर बैठाया गया ।इसके बार रक्तदान शिविर आरम्भ हुआ ।

शिविर मे लगभग 20 ब्यक्तियो ने डॉ निरंजन मुखर्जी की उपस्थिति मे रक्तदान किया ।कार्यक्रम के आयोजकों मे बबिता दास ,सुब्रतो भादुड़ी ,समीर घोष ,राणा मुखर्जी मुख्य थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ निरंजन मुखर्जी ने कहा कि अभी कोरोना के इस महामारी मे जिला अस्पताल मे रक्त का अभाव हो गया था ।इसलिए इस तरह के छोटे छोटे रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह किया जा रहा है ताकि इस रक्त से किसी मरीज की जान बचाया जा सके ।शिविर के आयोजक सुब्रतो भादुड़ी ने कहा कि अभी कोरोना काल चल रहा है ।जिस कारण सभी सरकारी निर्देशो का पालन करते हुए बहुत ही छोटे रूप मे शिविर का आयोजन किया गया है ताकि भीड़भाड़ कम हो ।

बराकर से अमन शाव की ख़ास रिपोर्ट












