विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीएमसी के टीम अभिषेक बनर्जी द्वारा पौधों लगवाया गया
1 min readबराकर 5 जून ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीएमसी के टीम अभिषेक बनर्जी द्वारा लक्ष्मणपुर ,डीबुडीह ,चलबलपुर सहित अन्य इलाकों मे फलदार पौधों के अलावा अन्य कई तरह के पौधे लगाए गए ।इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया सभी कार्यकर्ता अपने अपने इलाके मे पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण कर रहे है ।पौधा लगाने का कार्य सभी को करना चाहिए ताकि जब यह पौधा बड़े हो तब इसकी शीतल छाया मे बैठकर कड़ी धूप से बच सके इतना ही नही फलदार पौधे जब बड़े होकर फल देंगे तो आस पास के लोगो को इसका लाभ मिलेगा ।अतः पर्यावरण से प्रेम करने वाला हर ब्यक्ति आज के दिन कम से कम एक पौधा लगाए ओर उसकी देखभाल करें ।इसी तरह जब अन्य लोग भी यह कार्य करेंगे तो हमारा वायु मंडल प्रदूषण मुक्त हो जाएगा और लोगो को भरपूर मात्रा मे ऑक्सीजन मिलेगा ।इस अवसर पर काफी संख्या मे अभिषेक बनर्जी टीम के सदस्य मौजूद थे ।
अमन शाव की ख़ास खबर














