जमुड़िया में हुई दुस्साहसिक डकैती:
1 min read

जमुड़िया जामुड़िया थानान्तर्गत दामोदरपुर इलाके में सशस्त्र अपराधियों ने बैंक के सीएसपी में धावा बोलकर रुपये लूटे और फरार हो गये। इस घटना से जामुड़िया इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंच गई । इस संंबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि जामुड़िया के दामोदरपुर स्थित बैंक सीएसपी में रात करीब नौ बजे बाइक पर दो अपराधी आये। उन्होंने हथियार की नोंक पर सीएसपी संचालक और ग्राहकों को डराया धमकाया। उसके बाद नगदी लूटकर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुटेरे 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गए घटना के बाद जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।












