पार्षद जीतु सिंह के नेतृत्व में 41 नंबर वार्ड में की गई ड्रेनों की सफाई:
1 min read
आसनसोल बुधवार को आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह ने अपनी निगरानी में 41 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में ड्रेनों की सफाई करवाई न सिर्फ सफाई कर्मियों के सहारे बल्कि मशीनों के सहारे भी ड्रेनों की सफाई करवाई गई । विदित हो कि जीतू सिंह ने पार्षद बनने के बाद ही कहा था कि 2022 की बरसात में 41 नंबर वार्ड के लोगों को उन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा जिन परेशानियों का सामना उनको 2021 की बारिश में करना पड़ा था इसके लिए जीतू सिंह बीते कुछ समय से 41 नंबर वार्ड की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने यह अभियान चलाया।













