रेल पार के व्यवसायियों को रेलवे द्वारा नोटिस दिए जाने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का डीआरएम दफ्तर घेराव:
1 min read
आसनसोल हाल ही में रेलवे प्रशासन द्वारा आसनसोल रेलपार के चांदमारी कसाई मोहल्ला सहित विभिन्न इलाकों के दुकानदारों को नोटिस दिया गया था जिसके तहत उनको 25 तारीख तक की समय सीमा दी गई थी इस नोटिस में कहा गया था कि जिस जमीन पर उनकी दुकानें स्थित है वह रेलवे की जमीन है ऐसे में उनको उन जमीनों को खाली करना होगा इस नोटिस के मिलने के बाद रेलपार के दुकानदारों में और वहां के रहने वालों में हड़कंप मच गया था सोमवार को तृणमूल कांग्रेस नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की तरफ से डीआरएम दफ्तर के सामने विक्षोभ प्रदर्शन किया गया । घोषित डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक पार्षद गुरदास चैटर्जी उत्पल सिन्हा फनसबी आलिया सीके रेशमा रीना मुखर्जी आदि नेताओं और सैकड़ों टीएमसी कार्यकर्ताओं और रेलपार के व्यवसायियों ने डीआरएम दफ्तर के सामने विक्षोभ प्रदर्शन किया यहां रेलवे प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे इस मौके पर ट्रेन से नेताओं ने रेलवे प्रशासन के फैसलों की कड़ी मजम्मत की टीएमसी नेताओं का कहना था कि आज से 50 60 साल पहले रेलपार में लोग जाने से कतराते थे लेकिन इन लोगों ने वहां न से अपने घर बनाए व्यवसाय स्थापित किया बल्कि रेलपार को आज इतना सुरक्षित बना दिया है कि महिलाएं भी रात के अंधेरे में घूम फिर सकती हैं लेकिन रेलवे प्रशासन उनकी जिंदगी को बर्बाद करना चाहती है। अभिजीत घटक के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल डीआरएम से मिलने और उनको ज्ञापन सौंपने गया था इस प्रतिनिधिमंडल में वसीम उल हक सीके रेशमा गुरदास चटर्जी फनसबी आलिया आदि शामिल थे लेकिन आधा घंटा से भी ज्यादा समय इंतजार करने के बावजूद डीआरएम ने टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार कर दिया इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि जिस तरह से आज डीआरएम ने आसनसोल के जनप्रतिनिधियों से मिलने से इनकार किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि वह ममता बनर्जी के सैनिक हैं और मजलुमों पर अत्याचार होने नहीं देंगे उन्होंने कहा की रेलपार के दुकानदारों और निवासियों के इस संघर्ष को तृणमूल कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आगे ले जाएगी और किसी भी कीमत पर रेलवे को इन जमीनों से इन व्यापारियों को बिना पुनर्वास के हटाने नहीं देगी।













