आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए शंभू झा पैनल ने जमा किया नामांकन:
1 min readआसनसोल आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए 2 जून को मतदान होने वाले हैं इससे पहले आज शंभू झा के पैनल के सभी 31 पदाधिकारियों ने नामांकन जमा कर दिया ज्ञात हो कि रविवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि थी इस संदर्भ में शंभू झा ने बताया कि आज उनके पैनल के सभी 31 पदाधिकारियों ने अपने नामांकन जमा कर दिए जिसमें ओम बगड़िया अध्यक्ष के रूप में और शंभू झा सचिव के रूप में प्रतिद्वंदिता करेंगे उन्होंने दावा किया कि उनके पैनल को आने वाले चुनाव में बहुमत मिलेगा और युवाओं और अनुभवी पदाधिकारियों के मिश्रण से एक अच्छा पोनल बनकर तैयार होगा जो आने वाले समय में आसनसोल में व्यवसाय की तरक्की के लिए काम करेगा












