shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मुर्गासोल में नालों पर लगे स्लैब को तोड़े जाने को लेकर हंगामा:

1 min read

आसनसोल: गुरुवार सुबह मुर्गासोल के विभिन्न इलाकों में स्थानीय 41 नंबर वार्ड के काउंसिलर जीतु सिंह के तत्वावधान में विभिन्न दुकानों के सामने कि नालियों में लगे स्लोबों को तोड़ने का काम शुरू किया गया जब स्थानीय पार्षद से इस संबंध में दुकानदारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नालों को फिर से बनाए जाने के लिए इन स्लैबों को तोड़ा जा रहा है जब दुकानदारों ने उनसे पूछा कि पहले नोटिस क्यों नहीं दिया गया तो उन्होंने इसका कोई सदुत्तर नहीं दिया। घटना की जानकारी पाकर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के निवर्तमान सचिव शंभू झा भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी व्यापारियों का पक्ष लेते हुए अचानक की गई इस कार्रवाई का विरोध किया बाद में शंभू झा ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने पार्षद जीतू सिंह द्वारा मनमाने तरीके से काम करने के खिलाफ मेयर से उनकी शिकायत की गई उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स हमेशा आसनसोल नगर निगम के साथ सहयोग करता रहा है लेकिन जिस तरह से 41 नंबर वार्ड के पार्षद जीतु सिंह मनमाने ढंग से दुकानों के सामने कि नालियों के ऊपर लगे स्लैब तोड़ रहे हैं वह सर्वथा अनुचित है उन्होंने कहा कि अगर इन नालों को फिर से बनाए जाने की जरूरत है भी तो भी दुकानदारों को कम से कम 7 दिन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था । उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि दुकानदारों को नोटिस दिए जाने पर दुकानदार खुद ही यह सब हटा लेते हैं अगर 7 दिन का नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदार स्लैब नहीं हटाते तो आसनसोल नगर निगम उन को हटा सकता था जिसमें वह भी नगर निगम का सहयोग करते । वहीं जब हमने इस संदर्भ में जीतू सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि पिछले साल बारिश के कारण जो भयावह परिस्थिति पैदा हुई थी दिलदारनगर के विभिन्न इलाकों में घरों में पानी घुस गया था इसके बाद नगर निगम नहीं चाहता कि इस साल भी बारिश के मौसम में उस की पुनरावृत्ति हो इसलिए मेयर और चेयरमैन की अनुमति लेकर नालों के चौड़ीकरण और साफ सफाई का काम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि मुर्गासोल के एसपी मुखर्जी रोड पर स्थित सभी दुकानदारों ने इस कार्य में सहयोग किया 1 2 दुकानदार इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे उन्होंने आरोप लगाया कि जब गुरुवार सुबह वह इस काम की निगरानी कर रहे थे तो कुछ दुकानदारों ने उनसे धक्का-मुक्की भी की लेकिन वह हाथ जोड़कर उनसे इस कार्य को करने देने का अनुरोध करने लगे घटना की सूचना पाकर मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक भी पहुंचे। फिलहाल आपत्ति कर रहे दुकानदारों की दुकानों के सामने स्लैब तोड़ने का काम रोक दिया गया है । जीतू सिंह ने कहा कि वह इस वार्ड के पार्षद है और वह नहीं चाहते कि फिर से बरसात के मौसम में पिछले साल की नारकीय स्थिति की पुनरावृत्ति हो। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page