आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ नार्थ ब्लॉक की सांगठनिक बैठक
1 min readआसनसोल के रामबन्धु तालाब स्थित भगत पाड़ा में तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ आसनसोल नार्थ ब्लॉक की सांगठनिक बैठक की गई। नार्थ ब्लॉक 1 के अध्यक्ष महेश भगत के नेतृत्व में किया गया। हिन्दी प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष महेश भगत ने कहा विधानसभा चुनाव में हिंदी प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका रही। आसनसोल उत्तर विधानसभा सहित जिला में हिन्दी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भी काफी सक्रियता से मेहनत किया था। इसके लिए सभी को धन्यवाद । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे राज्य में सभी जाति धर्म को एक साथ लेकर चलती है। उसी तरह इस बार चुनाव में जनता ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया। बीते विधानसभा चुनाव में हिन्दीभाषियों ने भी दीदी का साथ दिया।
महेश भगत संदीप सोनार संजय साव बोमबी ठाकुर अशोक पलाई उमेश पसाद राहुल दास मनमोहन सिंह गौरव साव पंकज कुमार अभिनाश वरनवाल और भी अनेको लोग उपस्थित थे भगत पाडा होल वार्ड 43













