पंचगछिया इलाके में एक डंपर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा लाखों का नुकसान:
1 min read
बाराबनी बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पंचगछिया इलाके में शुक्रवार सुबह तड़के एक हादसे में कुछ दुकानों को लाखों का नुकसान पहुंचा । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 3 बजे के आसपास गिट्टी से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर दो दुकानों में घुस गया जिससे इन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा एक दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की दुकान है । एक अंदाज के मुताबिक 10 लाख के आसपास का नुकसान पहुंचा है उन्होंने बताया कि वह इंसाफ चाहते हैं क्योंकि कुछ महीने पहले उनकी दुकान में 17 लाख की चोरी हुई थी इस तरह से बार-बार आर्थिक नुकसान को झेलने की वह हालत में नहीं है और वह प्रशासन से इंसाफ चाहते हैं वहीं अन्य लोगों का कहना है कि गनीमत है कि सुबह 3 बजे हुई इस वजह से बात नहीं हुआ नहीं तो जिस तरह से यह दुकान में घुस गया था उससे अगर यह दिन में हुआ होता तो कई लोग हताहत हो सकते थे












