आज नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों द्वारा नियामतपुर फांडी के नये प्रभारी को सम्मानित किया गया।
1 min read



कुल्टी। नियामतपुर में तबादला पर आये नये फांडी प्रभारी अमित हालदार जी को चंबर के सभी पदाधिकारियों सह अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और सचिव गुरविंदर सिंह पुष्प गुच्छ भेंट कर साल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव गुरविंदर सिंह, किशोर पटेल, प्रतुल साहा,नारायण ठाकुर, मो कमरुजम्मा खान ,लालबहादुर बर्मण,निर्मल गुप्ता मध्यदेशीया, चंद्रेश्वर चौधरी उपस्थित थें।
चेंबर के सचिव और अध्यक्ष द्वारा नये प्रभारी से लाकडाउन के नये नियम श्रृंखला पर गौर करते हुए काफी देर वार्तालाप हुआ।
बंद के नये समय प्रणाली पर भी बातें हुई।
गुरविंदर सिंह ने नियामतपुर चौक पर बढते भीड पर प्रकाश डालते हुए और बिना मास्क राहगीरों के बारे मे सख्त कारवाई करने की बाते कहीं।












