रानीगंज के समाजसेवी ओम बजोरिया पहुंचे बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति ठंडे पानी की मशीन के उद्घाटन कार्यक्रम में की शिरकत:
1 min read
शुक्रवार को आसनसोल के 13 नंबर बोर्ड पर स्थित बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में आरपीएफ के सहयोग से एक ठंडे पानी की मशीन लगाई गई डीआरएम परमानंद शर्मा द्वारा इस मशीन का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम में रानीगंज के उद्योगपति और समाजसेवी ओम बजोरिया भी सम्मिलित हुए उन्होंने बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालुका पवन गुटगुटिया सहित तमाम टीम को अनवरत सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि किसी भूखे को भोजन कराने से बड़ा पुण्य और कुछ नहीं होता वही बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालुका ने भी ओम बजोरिया को उनके सामाजिक कार्यों में लगातार सहयोग करते रहने के लिए धन्यवाद दिया। विदित हो कि ओम बाजोरिया रानीगंज के एक प्रख्यात समाजसेवी है जो 2006 से बाजोरिया वृद्ध सेवा सदन नाम से एक वृद्धाश्रम चलाते हैं साथ ही उन्होंने अब तक 400 से भी ज्यादा युवतियों का सामूहिक विवाह करवाया है












