shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई:

1 min read

आसनसोल

जाखो राखे सांइयां मार सके न कोई, वकील सह पत्रकार अभय गिरी फिर से लौटे अपने काम पर।
आसनसोल- जाखो राखे सांइयां, मार सके न कोई। इस कहावत को चरितार्थ किया आसनसोल जिला कोर्ट के वकील सह पत्रकार अभय गिरि ने। जी हां ऐसा ही करिश्मा को साकार किया आसनसोल के रहने वाले युवा वकील सह पत्रकार अभय गिरि। अभय गिरी आखिरकार सभी लोगों का प्यार पाकर बुधवार को अपने कार्यस्थल पर पुनः लौटे। उनके इस परिस्थिति में कानून मंत्री मलय घटक समेत सभी लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया। आपको बता दे कि बीते मार्च महीने की 18 तारीख को होली के दिन वह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में उनका शरीर काफी बुरे हालात में था, हालांकि उनके शरीर ठीक होते ही वह वापस अपने कार्यस्थल पर लौट आए। उनके स्वस्थ होने के पीछे आसनसोल जिला कोर्ट के तमाम वकील तथा शिल्पांचल के पत्रकार भी उनके लिए हर वक्त खड़े होकर सभी ने उनका सहयोग किया। इसके साथ ही इस बुरे वक्त में उनका मोहल्ला शिवलाल डंगाल के तमाम लोग भी उनके लिए सदैव खड़े रहे। उनकी स्थिति ठीक करने में आसनसोल के एचएलजी अस्पताल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही एचएलजी अस्पताल के डॉक्टर सुहाग बोष, डॉक्टर पृथ्वीराज पात्र आदि डॉक्टरों का भी काफी सहयोग रहा। साथ ही अस्पताल के तमाम नर्सों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री गिरी ने उन सबका शुक्रिया भी अदा किया। अभय गिरि ने आसनसोल जिला कोर्ट स्थित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव बानी कुमार मंडल, सूप्रिय हाजरा, अभिजीत राय, मनिपदमा बनर्जी, सनातन धारा, प्रलय चटर्जी, शांतनु बनर्जी, कार्यकारिणी सदस्य अनूप मुखर्जी, अयन मुखर्जी, धीरेन चौधरी तथा सीनियर वकील शेखर कुंडू, मुनीर बेग , सोमनाथ चट्टराज, सब्यसाची चटर्जी, श्रीकृष्ण मिश्रा, बेनीमाधव मिश्रा, प्रभाकर नारायण सिंह, खुर्शीद आलम, तारिक अंजुम, मुकेश केशरी, सिद्धांत सिंह, रमेश दास, पलास बनर्जी, नयन घोष, प्रीति बाला कर्मकार समेत उनके माता पिता तथा उनके रिश्तेदार के लोग, अपने ब्यूरो चीफ तथा अपने पत्रकार बंधुओं एवं कानून मंत्री मलय घटक तथा स्थानीय लोगों व अपने दोस्तों समेत कई वकीलों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह आज जो सही सलामत अपने पैरो पर खड़े हैं, उसमें सभी लोगों की दुआ, आशीर्वाद, प्यार व प्रार्थना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page