बुधवार को आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक रविंद्र जयंती पालन को लेकर हुई चर्चा:
1 min read
आसनसोल बुधवार को आसनसोल नगर निगम में एक जरूरी बैठक हुई जहां नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और अभिजीत घटक सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर 9 और 10 मई को रविंद्र भवन में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर जो कार्यक्रम किए जाएंगे उनके रूपरेखा तैयार की गई इस संदर्भ में अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि 9 और 10 मई को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को किस तरह से पालन किया जाएगा इसे लेकर आज आसनसोल नगर निगम में एक बैठक हुई इस बैठक के दौरान यह फैसला हुआ कि साहिब चैटर्जी को यहां रविंद्र संगीत पेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा वहीं 9 तारीख की सुबह आसनसोल नगर निगम से रविंद्र भवन तक एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की 9 और 10 यह दो दिन पूरा आसनसोल रविंद्रमय रहे और भारत के सांस्कृतिक माहौल में उनके योगदान को याद करें वही अभिजीत घटक ने भी आज की बैठक को लेकर बताया कि हर साल नगर निगम की तरफ से रविंद्र भवन में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है इस साल भी ऐसा ही कुछ करने के लिए आसनसोल नगर निगम पहले से ही कार्यक्रम बना रहा है उसी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार की इस बैठक का आयोजन किया गया था।












