हमलोगों का मेडी क्लीनिक खोलने का एक ही उद्देश्य है कि कम फायदा लेकर लोगो को अधिक से अधिक सेवा प्रदान करे ।
1 min readबराकर : 21 मई । हमलोगों का मेडी क्लीनिक खोलने का एक ही उद्देश्य है कि कम फायदा लेकर लोगो को अधिक से अधिक सेवा प्रदान करे ।अभी कोरोना का प्रचंड लहर चल रहा है लोग काफी बीमार हो रहे है इस स्थिति मे डॉक्टरों की काफी कमी महसूस हो रही है वही दूसरी ओर गरीब तबके के लोग बिना इलाज के ना रहे इसलिए प्रत्येक दिन रात 8 बजे से लेकर जब तक रोगी रहेंगे तब तक मेडी क्लीनिक मे लोगो के लिए निःशुल्क चिकित्सको की ब्यवस्था किया गया है।उक्त बाते बराकर हनुमान चढ़ाई स्थित मेडी क्लीनिक के संचालक मिलन शर्मा ने बताया ।उन्होंने कहा कि लोगो के लिए एक टोल फ्री नंबर दिया गया है ।जिसके माध्यम से लोग हमसे जुड़ सकते है ओर अपने स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या का निदान काफी कुशल व प्रतिष्ठित चिकित्सको के माध्यम से ले सकते है ।उन्होंने कहा कि फिलहाल डॉक्टर आशीष उपाध्याय व डॉक्टर जे दास अपना महत्वपूर्ण समय यहां के लोगो के लिए दे रहे है ओर आगे भी इलाके के कई बड़े डॉक्टरों को बुलाने की प्रक्रिया जारी है ।
अमन शाव की ख़ास खबर













