*स्वच्छता पखवाड़ा 2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आसनसोल मंडल में स्वच्छता गतिविधियों में तेजी*
1 min read
आसनसोल :स्वच्छता पखवाड़ा 2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं यात्री जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के अंतर्गत आसनसोल, दुर्गापुर एवं सिउड़ी रेलवे स्टेशनों सहित विभिन्न स्थानों पर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इन अभियानों के दौरान यात्रियों को चार रंगों के कूड़ेदानों के माध्यम से कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हरे रंग के कूड़ेदान का उपयोग गीले कचरे, नीले रंग के कूड़ेदान का उपयोग सूखे कचरे, लाल रंग के कूड़ेदान का उपयोग सैनिटरी कचरे तथा काले रंग के कूड़ेदान का उपयोग विशेष देखभाल वाले कचरे के लिए करने की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, प्लेटफॉर्म एवं अन्य रेलवे परिसरों में कचरा फैलाने पर लागू दंडात्मक प्रावधानों के संबंध में भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इन गतिविधियों में रेलवे के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेकर स्टेशन परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं।
आसनसोल मंडल की तरफ से सभी यात्रियों से अपील की गई कि वे कचरे को निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें, कचरे का उचित पृथक्करण करें तथा प्लेटफॉर्म एवं अन्य रेलवे परिसरों में गंदगी फैलाने से बचें। रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है। रेलवे की तरफ से यात्रीयों से अनुरोध किया गया कि स्वच्छता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर अपने रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, हरित एवं यात्रियों के लिए स्वागतयोग्य बनाएं।














