उत्कर्ष बांग्ला को लेकर आज जिला शासक दफ्तर में विभिन्न उद्योगपतियों के साथ हुई अहम बैठक:
1 min read

आसनसोल पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उत्कर्ष बांग्ला परियोजना के तहत राज्य के युवाओं को विभिन्न कारखानों में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है इसी को लेकर मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स पश्चिम बर्दवान चेंबर और रानीगंज चेंबर के सदस्यों के साथ पश्चिम बर्दवान जिला शासक ने कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की हालांकि इस बैठक में पश्चिम बर्दवान ओर रानीगंज शामिल नहीं हो सके थे नरेश अग्रवाल ने उद्योगपतियों का प्रतिनिधित्व किया बैठक में यह फैसला लिया गया कि आसनसोल दुर्गापुर जमुरिया मंगलपुर इन स्थानों में उत्कर्ष बांग्ला के तहत युवाओं को विभिन्न कारखानों में काम करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा वही पत्रकारों से बातचीत के क्रम में जगदीश बागड़ी ने बताया कि पिछले कुछ समय से चल रहे उत्कर्ष बांग्ला परियोजना के तहत अब तक इस जिले में 217 युवाओं को विभिन्न कारखानों में नौकरी मिल चुकी है और अभी भी प्रशिक्षण जारी है जगदीश बागड़ी ने कहा कि आगे भी उत्कर्ष बांग्ला के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि इस जिले के युवा विभिन्न कारखानों में काम करने के लिए प्रशिक्षण पा सके












