रेलवे के स्कूलों को बंद करने के खिलाफ कांग्रेस ने किया आंदोलन:
1 min read
आसनसोल:मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से जीटी रोड के किनारे स्थित ईस्टर्न रेलवे स्कूल के समक्ष प्रदर्शन किया गया कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता रेलवे द्वारा इन स्कूलों को बंद करने की मुखालफत कर रहे थे इनका कहना है कि स्कूल पिछले कई दशकों से शिल्पांचल की धरोहर बने हुए हैं इन स्कूलों में वर्तमान में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं अचानक इन स्कूलों को बंद कर देने से इन बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा उन्होंने स्कूलों को जारी रखने की मांग की और कहा कि इस तरह के तुगलकी फरमान से वह बच्चों का भविष्य बिगड़ने नहीं देंगे कांग्रेस नेता शाह आलम ने बताया कि कांग्रेस की तरफ से इस फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जोकि उनके सांसद अधीर रंजन चौधरी के जरिए प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाया जाएगा जिससे कि इस फैसले को वापस लिया जा सके












