सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बांटे गए व्हीलचेयर:
1 min read
आसनसोल: आज आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कई दिव्यांगों को व्हीलचेयर बांटे गए इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक विशेष रूप से उपस्थित थे

इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि आज आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कई दिव्यांगों को व्हीलचेयर बांटे गए इनमें से कई लोगो के किसी हादसे में पैर चले गए थे या किसी बीमारी के कारण वह चलने फिरने से लाचार हो गए थे ऐसे लोगों को जीवन के मूल स्रोत में लौटाने के लिए आज आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सिख वेलफेयर सोसाइटी विभिन्न प्रकार की सामाजिक कार्यक्रम करता रहा है कोरोना काल में भी आसनसोल सिख वेलफेयर सोसाइटी ने कभी राशन तो कभी दवाएं तो कभी अन्य जरूरत के सामान बांटे थे आज भी दिव्यांगों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया जिसकी अभिजीत घटक ने भूरी भूरी प्रशंसा की












