ऑपरेशन सुरक्षा के तहत के तहत कॉपर तार चोरी के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
1 min read
आसनसोल : बुधवार को विश्वसनीय सूचना पर आरपीएफ/सीतारामपुर द्वारा दुबराजपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान रेलवे ओएचई कॉपर तार चोरी के मामले में वांछित 1 फरार आरोपी को स्टेशन परिसर से पकड़ा गया। आरपीएफ सुत्रों के अनुसार वह गिरफ्तारी से बचने के लिए क्षेत्र से भागने का प्रयास कर रहा था।गिरफ्तार व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट सीतारामपुर लाया गया तथा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरपीएफ के सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी और यह कार्रवाई ऑपरेशन सुरक्षा के तहत की गई है इसके जरिए रेलवे द्वारा ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है














