*आसनसोल नार्थ पॉइंट स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष सचिंद्रनाथ राय के जन्मदिन पर स्कूल परिसर में हुए कई कार्यक्रम जन्मदिन पर भी स्थापित की समाज सेवा की मिसाल
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के फाउंडर प्रेसिडेंट तथा आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय के जन्म दिवस पर आज चांदा में स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सौम्यतमानंद जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । उनके अलावा बीसी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर फाल्गुनी मुखर्जी स्कूल की डायरेक्टर मीता रॉय स्कूल के प्रिंसिपल राजीव साव सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
सबसे पहले सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके जन्म दिवस पर आज स्कूल परिसर में एक रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था। स्वामी सौम्यतमानंद जी महाराज सचिन राय मीता रॉय ने मिलकर रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके उपरांत स्कूल के मुख्य हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जन्मदिन के मौके पर सचिन राय ने आसनसोल रामकृष्ण मिशन को एक लाख रुपए का एक चेक प्रदान किया गया जिससे रामकृष्ण मिशन द्वारा जरूरतमंद बच्चों की तालीम में सहयोग हो सके।

अपने वक्तव्य में सचिन राय ने कहा कि आज के दिन जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है। आज से लगभग दो दशक पहले आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ने अपने सफर की शुरुआत की थी तब काफी चुनौतियां आईं लेकिन स्कूल के सभी कर्मियों के सहयोग से आज आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में शहर में एक जगह बनाई है जिसका सारा श्रेय स्कूल से जुड़े सभीको जाता है। वहीं स्वामी सौम्यतमानंद जी महाराज ने सचिन राय मीता रॉय सहित स्कूल से जुड़े सभीको बधाई दी । उन्होंने कहा कि जिस तरह से सचिन राय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जा रहा है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने ईश्वर से सचिन राय उनके परिवार तथा आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल की तरक्की और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत सचिन राय ने सबके साथ मिलकर केक भी काटा ।














