निखिल बंग शिक्षक समिति ने विभिन्न मुद्दों पर किया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल:
एसएससी के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार,उत्सश्री पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण में अस्पष्टता और वित्तीय लेनदेन के आरोपों, राज्य में छात्राओं महिलाओं के, बलात्कार और हत्या, शिक्षा विरोधी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ और रिक्त पदों पर तत्काल और पारदर्शी तरीके से भर्ती जैसे मुद्दों पर
गुरुवार को निखिलबंगा शिक्षक संघ, पश्चिम बर्दवान जिला शाखा, दुर्गापुर एवं आसनसोल अनुमंडल की पहल पर जिले में दो स्थानों पर विरोध सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आसनसोल में हॉटन रोड मोड़ पर.लेनिन की मूर्ति के पास और दुर्गापुर के सिटी सेंटर में बैनर पोस्टरों के साथ धरना दिया। दोनों सभाओं में दोनो अनुमंडलों के सैकड़ों शिक्षकों उपस्थित थे












