स्वतंत्रता दिवस पर आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ध्वजारोहण सदस्यों ने कराया सभी का मुंह मीठा
1 min read
आसनसोल :स्वतंत्रता दिवस के पवित्र अवसर पर आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से एक भव्य और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया सबसे पहले चेंबर के सभी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके उपरांत चेंबर के सदस्यों ने राहगीरों बच्चों बुजुर्गों युवाओं तथा एनसीसी कैडेट्स के अलावा हर एक व्यक्ति को इस बेहद खास दिन पर लड्डू वितरित किया और उनका मुंह मीठा कराया इसके जरिए उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश के प्रति उनकी भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया इसके बाद चेंबर के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चेंबर के सभी सदस्य उपस्थित थे और सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी यहां पर सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया चेंबर के सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का एक कार्यक्रम बेहद गौरवपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और सभी ने आज के दिन के महत्व के बारे में अपनी बातें रखीं














