shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बर्धमान जिले के ब्लैक स्टोन माइंस को पुनः खोलने का अनुरोध करते हुए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव शंभू नाथ झा ने मंत्री तापस राय को लिखा पत्र

1 min read

 

 

 

आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने राज्य के उद्योग वाणिज्य और उद्यम प्रभारी मंत्री तापस राय को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मंत्री का ध्यान पश्चिम बर्धवान जिले के आसनसोल के ब्लैक स्टोन माइंस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया जो कि पिछली सरकार के समय से ही बंद पड़ा हुआ है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि ब्लैक स्टोन माइंस इस पूरे क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक उद्योग है। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 15,000 श्रमिक तथा उनके परिवार जुड़े हुए हैं। माइंस बंद होने के कारण हजारों श्रमिकों के समक्ष अस्तित्व संकट खड़ा हो गया है और अनेक सैंकड़ों भुखमरी के कगार पर पहुँच गए हैं। शंभु नाथ झा ने आगे लिखा कि इस उद्योग के बंद रहने से राज्य सरकार को भी भारी राजस्व हानि हो रही है। आसनसोल एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न विकास कार्य—जैसे निर्माण कार्य, सेल-आईएसपी का आधुनिकीकरण, रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण तथा अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएँ—सभी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नौबत यहां तक आ चुकी है कि पड़ोसी राज्य झारखंड से रोजाना बड़ी मात्रा में ब्लैक स्टोन चिप्स बंगाल गैर कानूनी तरीके से लाए जा रहे हैं और स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है। इसका आर्थिक लाभ झारखंड को प्राप्त हो रहा है, जबकि पश्चिम बंगाल को संभावित राजस्व से वंचित होना पड़ रहा है। शंभु नाथ झा ने पश्चिम बंगाल सरकार से अनुरोध किया कि ब्लैक स्टोन माइंस उद्योग को विशेष प्राथमिकता दी जाए तथा आसनसोल की बंद पड़ी सभी माइंस को आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र पुनः चालू करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने पत्र में लिखा कि इससे हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों को पुनः रोजगार मिलेगा,क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी,तथा आसनसोल के समग्र आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। शंभु नाथ झा ने लिखा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी और शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर इस महत्वपूर्ण उद्योग को पुनर्जीवित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page