भाजपा की तरफ से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज आसनसोल के रवींद्र भवन में भाजपा जिला युवा मोर्चा की तरफ से इसका आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित भाजपा के शीर्ष स्थानीय नेता उपस्थित थे। देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कुछ समय पहले पूरे भारत में किया गया था, लेकिन चूंकि पश्चिम बंगाल में चुनाव थे, ऐसे में यह संभव नहीं हो पाया। यह प्रशिक्षण शिविर पिछले एक महीने से पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जा रहा है, आज इस भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रवीन्द्र भवन में किया गया, उन्होंने कहा कि अगले 28 तारीख तक इस जिले के सभी मंडलों और मोर्चों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा, उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से विशेष रूप से भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास के बारे में बताया जाएगा और उन्हें भाजपा के इतिहास और इस पार्टी के उद्देश्यों को लेकर अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी को लेकर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिक्वेस्ट कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे














