लछीपुर इलाके में अवैध शराब ड्रग्स और अवैध झारखंड लॉटरी के खिलाफ पुलिस का अभियान दो गिरफ्तार
1 min read
कुल्टी : राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के आदेश पर कुल्टी थाने की नियामतपुर चौकी की पुलिस ने राज्य भर में अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य अवैध लेनदेन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लछीपुर इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया.
अभियान के दौरान लछीपुर इलाके से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने इस घटना में भीम माजी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
वहीं, एक ही दिन अवैध झारखंड लॉटरी के खिलाफ एक अलग अभियान में लछीपुर गेट इलाके से सूरज शाव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. नियामतपुर चौकी की पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध झारखंड लॉटरी टिकट और संबंधित सामग्री जब्त की है.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के लिए 5 दिन की पुलिस हिरासत का अनुरोध किया जाएगा।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अवैध झारखंड लॉटरी के इस कारोबार में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं. पूरे चक्र के मूख्य सरगना की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है।














