भाजपा विधायक अग्निमित्रा पालने टीएमसी पर लगाया उनकी पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने का आरोप:
1 min read
जमुड़िया: आज जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के आठ नंबर वार्ड के सात ग्राम इलाके में भाजपा द्वारा टीएमसी पर उनके पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ करने और भाजपा के झंडे पोस्टर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को भी तोड़ कर फेंक देने का आरोप लगाया जा रहा है । मौके पर पहुंची भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि विरोधियों के पार्टी ऑफिस पर इस तरह से कब्जा कर लिया जाता है देश के प्रधानमंत्री की तस्वीर को फाड़ कर फेंक दिया जाता है और राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर को भाजपा पार्टी ऑफिस में लगा दिया जाता है यह बेहद निंदनीय है। उन्होंने टीएमसी नेताओं और जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह से अपील की कि कि वह अपने कार्यकर्ताओं को संयमित करें जिससे वह इस तरह की हरकतें ना करें उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ करने या कब्जा करने नहीं करते। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद भी इस तरह से हिंसा का वातावरण तैयार किया गया था उन्होंने टीएमसी नेताओं से अपील की कि वह अपने कार्यकर्ताओं को संयमित करें ताकि पिछले साल जो कुछ हुआ था उसकी पुनरावृत्ति ना हो घटना के बाद जमुरिया थाना और श्रीपुर फांड़ि से विशाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।













