भाजपा नेता अभिजीत राय ने कहा बंगाल में अब नहीं चलेगा गुंडाराज
1 min read
बाराबनी :बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के जुझारू भाजपा नेता अभिजीत राय ने आज बाराबनी में भाजपा कार्यकर्ता कालीचरण दास से मुलाकात की। अभिजीत राय ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बाराबनी क्षेत्र में टीएमसी नेताओं असित सिंह भोला सिंह के नेतृत्व में टीएमसी द्वारा तांडव मचाया गया था। अभिजीत राय ने कहा कि इन दोनों टीएमसी नेताओं के नेतृत्व में बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में टीएमसी के गुंडो ने बमबाजी की गोलियां चलाई भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जिसमें आज वह जिन भाजपा कार्यकर्ता से मिले वह कालीचरण दास भी बुरी तरह घायल हुए थे उनको गोली लगी थी किसी तरह उनको बचाया जा सका उन्होंने कहा कि सिर्फ कालीचरण दास ही नहीं और भी तमाम भाजपा कार्यकर्ता थे जिन पर टीएमसी का गुंडों द्वारा अमानवीय अत्याचार किए गए थे दर्जनों नहीं सैकड़ो ऐसे भाजपा कार्यकर्ता थे जिन पर इस तरह के अत्याचार हुए थे उन्होंने कहा कि और टीएमसी का कहर इतना ज्यादा था के मीडिया कर्मियों को भी डरा कर रखा जाता था ताकि सच्चाई सामने ना आ सके। मतदान के दिन भी कुछ इस प्रकार के इंतजाम किए जाते थे कि मीडिया कर्मी भी असलियत तक ना पहुंच सके उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडो ने पुरे बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए उनकी हत्याएं की गई उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर किया गया उनकी महिलाओं के साथ बलात्कार किए गए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि पहले बंगाल में सत्ता पक्ष का अपना कानून चलता था लेकिन अब बंगाल में सही मायने में कानून का राज चलेगा














