पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में 29 नंबर वार्ड भाजपा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :29 नंबर वार्ड भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से 29 नंबर वार्ड के पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया पवित्र हुल दिवस के अवसर पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था इस रक्तदान शिविर में पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चैताली तिवारी उपस्थित थे। इनके अलावा विशिष्ट उद्योगपति और शिक्षाविद एच एन मिश्र रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर आसनसोल जिला ब्लड बैंक के प्रभारी डाक्टर संजीत चटर्जी भी उपस्थित थे। यहां पर लगभग 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया इस मौके पर दोनों विधायकों और नेता प्रतिपक्ष को सम्मानित किया गया उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर रक्तदान करने के लिए उनकी हौसला अफजाई की सभी विशिष्ट अतिथियों ने गौरव गुप्ता और आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ की जिन्होंने गर्मी के मौसम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में रक्तदान में काफी कमी आ जाती है जिस वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती है ऐसे में इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन समाज के लिए कल्याणकारी है उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि गौरव गुप्ता और उनकी पूरी टीम इसी तरह से आने वाले समय में सामाजिक कार्य करते रहे














