शत्रुघ्न सिन्हा तीन लाख से ज्यादा मतों से जीतकर बने आसनसोल के सांसद:
1 min read
आसनसोल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के अंतिम नतीजे आ गए आज आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह से ही मतगणना हो रही थी आखिरकार शाम 6 बजे के आसपास अंतिम नतीजे आ गए अंतिम नतीजों में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को 657264 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की अग्निमित्रा पाल को 350191 वोट मिले इस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा ने तीन लाख से ज्यादा मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर आसनसोल में एक नया इतिहास रच दिया












