मवेशियों की तस्करी के आरोप में भारती भवन के पास लोरी को रोका गया 3 मवेशी बरामद
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के भारती भवन के पास आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक लोरी को पकड़ा उन्होंने आरोप लगाया की लोरी में तीन मवेशियों को लेकर जाया जा रहा था उनका आरोप था कि इन मवेशियों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था इस बारे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी ने कहा कि उनके पास पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि इस क्षेत्र में टनल गेट से होकर दिहिका और अन्य जगहों से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी वह लंबे समय से इन्हें पकड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन यह तस्कर हाथ नहीं आ रहे थे आज सुबह 3:00 से ही वह टनल गेट पर डेरा जमाए बैठे हुए थे तब उन्होंने देखा कि एक लोरी में नीले रंग के तिरपाल से ढक कर तीन मवेशियों को ले जाया जा रहा था गौरव बन
र्जी ने आरोप लगाया कि जब लोरी के चालक को समझ में आ गया कि वह पकड़े जा सकते हैं तो उन्होंने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक को नुकसान भी पहुंचा लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के अन्य सदस्यों ने उसे पकड़ लिया उन्होंने कहा की लोरी में जिस तरह से मवेशियों को ले जाया जा रहा था वह काफी दर्दनाक और अमानवीय था उन्होंने साफ कहा कि अभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस तरह से मवेशियों की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में थाना को जानकारी दे दी गई है और गौ रक्षक को भी फोन कर दिया गया है














