लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के लिए अग्निमित्रा पालने टीएमसी द्वारा हिंसा के वातावरण ठहराया जिम्मेदार:
1 min read

आसनसोल आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में अपनी हार निश्चित जानकर जब भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पत्रकारों से रूबरू हुई तो उन्होंने टीएमसी पर पिछले विधानसभा चुनाव के बाद 2 मई के उपरांत प्रदेश में हिंसा का वातावरण फैलाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि राज्य में जो परिस्थिति है वह लोकतंत्र के लिए मुनासिब नहीं है उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव के पहले लोगों को डराया धमकाया गया था यह इसी का नतीजा है कि आसनसोल में इस तरह के परिणाम आए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें अपने संगठन को और मजबूत करना होगा ताकि इस हार के परिणाम को बदला जा सके पत्रकारों से रूबरू होने के बाद जब वह मतगणना केंद्र से बाहर जा रही थी तो उनके वाहन को घेरकर टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जयबांग्ला के नारे लगाए और उनके वाहन को घेर लिया कुछ मिटरों तक उनके वाहन का पीछा भी किया गया पुलिस के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की हल्की धक्का-मुक्की भी हुई लेकिन आखिरकार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और भाजपा प्रत्याशी का काफिला आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज से निकल गया












