shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

टीएमसी पार्षद संजय नोनिया ने दिया इस्तीफा अपने पिता के लगातार बीमार रहने को बताया वजह

1 min read

आसनसोल :पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही देखा जा रहा है कि एक के बाद एक टीएमसी के जनप्रतिनिधि या तो अपना पद छोड़ रहे हैं यह पार्टी। कोई कोई नेता तो दोनों ही छोड़ रहे हैं। आज आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद संजय नोनिया ने धेमो मेंन इलाके में अपने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया और बताया कि कल उन्होंने 58 नंबर वार्ड के पार्षद के पद से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने बताया की त्यागपत्र की कॉपी उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती और ब्लॉक प्रेसिडेंट कंचन राय तथा वह जिस बोरो के अंतर्गत आते हैं वहां के चेयरमैन को दे दिया है। संजय नोनिया ने बताया कि उनके पिता आजकल बहुत ज्यादा बीमार रहते हैं जिस वजह से उन्हें अपने पिता का इलाज करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता है यही वजह है कि वह पार्षद के तौर पर अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए वह त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पार्षद के पद से ही नहीं बल्कि वह पार्टी से भी इस्तीफा दे चुके हैं। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या बंगाल में भाजपा की सरकार बनने की वजह से वह इस्तीफा दे रहे हैं तो संजय नोनिया ने कहा कि नहीं वजह यह नहीं है वजह वही है जो उन्होंने कहा है। उनके पिता लगातार बीमार रहते हैं उनकी सेवा के लिए वह उनके साथ रहना चाहते हैं इस वजह से वह पार्षद के तौर पर और सक्रिय राजनीति में उतना समय नहीं दे पा रहे हैं जिस वजह से वह इस्तीफा दे रहे हैं। संजय नोनिया ने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है वह सिर्फ अपने बीमार पिता की सेवा करने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि अभी उन्हें लग रहा है कि अपने पिता की सेवा करने की वजह से वह पार्षद के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों के साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह राजनीति में अपने पिता को देखकर ही आए थे और भविष्य में भी वह इस क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page