shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

द पिकर्स आसनसोल की तरफ से 12 से 14 जून तक होगा एडवेंचर समर कैंप का आयोजन

1 min read

आसनसोल: एडवेंचर के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। 12 से 14 जून तक आसनसोल के पोलो मैदान में एडवेंचर समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया है द पिकर्स आसनसोल की तरफ से इस समर कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें एडवेंचर के शौकीनों के लिए आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग जिपलाइन कमांडो क्रालिंग स्पाइडर नेट टनल क्रालिंग राइफल शूटिंग आर्चरी टग आफ वार जैसे तमाम एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल होंगे। इन एडवेंचर खेलों को आयोजित करने का एक ही मकसद है कि लोगों के अंदर छिपे उसकी प्रतिभा को उजागर करना जिसके जरिए वह अपने आप को शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी चुनौती दे सकें और अपने जीवन में आने वाली हर कठिनाई से पार पाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रस्तुत हो सकें। इस कैंप के आयोजकों से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि इस कैंप में योगा जुंबा जैसी गतिविधियां भी कराई जाएंगी जिससे कि न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी कैंप में शामिल लोग सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि सिर्फ तीन दिन में कोई पूरी तरह से सशक्त नहीं हो सकता लेकिन इस कैंप के जरिए वह चाहते हैं कि लोगों में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति एक रुझान पैदा हो क्योंकि एडवेंचर स्पोर्ट्स करना सिर्फ अपने आप को शारीरिक रूप से चुनौती देना ही नहीं है यह आपकी मानसिक विकास और सशक्तिकरण की दिशा में भी काफी मदद करता है। इसलिए आसनसोल के लोगों के मन में इस तरह की गतिविधियों के प्रति एक रुझान पैदा करने के लिए ही इस कैंप का आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि कैंप की रजिस्ट्रेशन फीस हजार रुपए होगी और जो दो नंबर दिए गए हैं उन पर संपर्क करके कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी और पंजीकरण कराया जा सकता है वह नंबर यह हैं
9434678323/9382230694
आयोजकों ने बताया कि वह चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कैंप का हिस्सा बनें और एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page