shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा महिलाओं के लिए तीन दिवसीय ऑनलाइन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

1 min read

 

 

आसनसोल  :अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के अंतर्गत महिलाओं के लिए 3 दिवसीय निःशुल्क Online Chess Training का सफल आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण 17, 18 एवं 19 मई 2026 को Zoom माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के लगभग सभी राज्यों से 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शतरंज के प्रति अपनी रुचि एवं उत्साह प्रदर्शित किया।

इस विशेष प्रशिक्षण का संचालन अंतरराष्ट्रीय शतरंज मास्टर (IM), पूर्व Commonwealth Champion एवं FIDE Certified Coach अतनु लाहिड़ी द्वारा किया गया। वे Chess for Change Foundation से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से वे देशभर में बच्चों एवं महिलाओं तक शतरंज शिक्षा पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। Foundation का उद्देश्य शतरंज को केवल खेल नहीं, बल्कि Brain Development, Life Skills एवं Strategic Thinking के माध्यम के रूप में आगे बढ़ाना है।

प्रशिक्षण के दौरान अतनु लाहिड़ी ने अत्यंत सरल, रोचक एवं प्रेरणादायक शैली में प्रतिभागियों को शतरंज की मूलभूत जानकारी, रणनीतियाँ एवं खेल की बारीकियाँ सिखाईं। प्रतिभागियों ने इस पहल की अत्यंत सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसी प्रशिक्षण श्रृंखला जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनमें एकाग्रता, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता एवं रणनीतिक सोच का विकास करना था। सम्मेलन का उद्देश्य आगे भी महिलाओं के लिए नियमित Chess Training जारी रखना तथा राष्ट्रीय स्तर पर विशेष Women’s Chess Tournament आयोजित करना है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएँ इस बौद्धिक खेल से जुड़ सकें।

सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा राठी एवं राष्ट्रीय सचिव श्रीमती बबीता बगड़िया ने इस सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षक अतनु लाहिड़ी का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख चंदा संतुका का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की संयोजक एवं राष्ट्रीय तकनीक प्रमुख मधु डुमरेवाल रहीं।

सम्मेलन द्वारा भविष्य में भी महिलाओं एवं बच्चों के बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास हेतु ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page