अवैध और जबरन वसूली पर भाजपा लेगी जीरो टॉलरेंस की नीति – भाजपा विधायक अरिजित राय
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार टीएमसी पर अवैध वसूली के आरोप लगाए जाते रहे हैं खास करके रूपनारायणपुर इलाके में अवैध टोल टैक्स की बात कही जाती रही है आरोप लगाया जाता था कि रूपनारायणपुर टोल टैक्स के टेंडर की मियाद खत्म हो जाने के बावजूद वहां से टोल टैक्स लिया जाता था लेकिन अब राज्य सरकार के आदेश के बाद फिलहाल जिला परिषद और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधीन संचालित सभी टोल टैक्स से वसूली सरकारी तौर पर बंद कर दी गई है प्रशासन द्वारा कड़े शब्दों में कहा गया है कि भविष्य में सिर्फ जायज दस्तावेज और आवश्यक अनुमति मिलने पर ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत फिर से टोल टैक्स की अदायगी शुरू होगी।
रूपनारायणपुर स्थित बंगाल झारखंड सीमा पर टोल प्लाजा को लेकर लगातार तनाव बना हुआ था आरोप यह भी लगाया जा रहा था कि कुछ लोग वहां पहुंचकर जबरदस्ती वसूली करने का प्रयास कर रहे थे और हंगामा फैलाना चाह रहे थे इसके बाद रूपनारायण टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया जिससे कि वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें जो आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था उससे उन्हें राहत मिलेगी इस बारे में बाराबनी के विधायक अरिजीत राय ने कहा की किसी भी प्रकार की जबरन वसूली या दबंगई भारतीय जनता पार्टी का प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है और जब तक नए सिरे से पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया नहीं होती तब तक रूपनारायणपुर टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद रहेगा उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई भी अवैध रूप से पैसे उगाही का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी














