प्रमथ नाथ दास एकेडमी ऑफ़ नर्सिंग में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
1 min read
बर्नपुर हीरापुर में प्रमोथ नाथ दास एकेडमी ऑफ नर्सिंग, ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय विषय था “हमारी नर्सें। हमारा भविष्य।” और उस संदेश को सामने रखते हुए पूरा कार्यक्रम भावी नर्सिंग प्रोफेशनल्स के सम्मान, जिम्मेदारी और मानवता की शपथ से परिपूर्ण हो गया.
नये नर्सिंग विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। “हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स” संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, डॉक्टरों, पूर्व छात्रों और कई मेहमानों ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आसनसोल जिला अस्पताल अधीक्षक निखिल चंद्र दास उपस्थित थे. उनके साथ पूर्व रेलवे अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीना मार्डी मौजूद थीं. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया गया.
सिर्फ औपचारिकताएं ही नहीं बल्कि नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी माहौल को खुशनुमा बना दिया। साथ ही पूर्व छात्र पुनर्मिलन के माध्यम से पुरानी और नई पीढ़ी के नर्सिंग छात्रों के बीच एक भावनात्मक मिलन हुआ।
कार्यक्रम में सफल पूर्व छात्रों के वास्तविक जीवन के अनुभवों और प्रेरक भाषणों ने भावी नर्सों के आत्मविश्वास को बढ़ाया। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व नर्सों ने बताया- नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं हैमानवता की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करना एक महान कर्तव्य है।.














